{"_id":"623768f0f7da9b2ef73e8d75","slug":"cctv-farrukhabad-news-knp6865463196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी संभली नहीं, दूसरे की ‘आंख’ के भरोसे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी संभली नहीं, दूसरे की ‘आंख’ के भरोसे पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सात लाख रुपये खर्च कर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का पुलिस रखरखाव नहीं कर सकी। शहर में आपराधिक वारदात होने पर पुलिस घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के भरोसे रहती है।
आए दिन होने वाली लूट, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सात लाख रुपये की लागत से वर्ष 2014 में शहर के लालगेट चौराहा, पांचाल घाट, सेंट्रल जेल चौराहा व मिलेट्री चौराहा फतेहगढ़ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन्हें पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। कुछ माह बाद ही यह कैमरे खराब हो गए थे।
तत्कालीन एसपी ने सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कंपनी से कई बार पत्राचार किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त नहीं हो सके। अब पुलिस कोई घटना होने पर दुकानों, बैंकों व पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर अपराधियों की पहचान व धरपकड़ का प्रयास करती है। हालांकि इसमें बहुत कम सफलता मिल पाती है।
विज्ञापन
कानपुर देहात कोतवाली बिल्हौर के गांव विरौली निवासी श्याम कुमार राठौर 15 फरवरी को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र निवासी बहन को 60 हजार रुपये देने के लिए आए थे। तभी दिनदहाड़े एक युवक उनके रुपये लूटकर भाग गया। पुलिस अब तक लुटेरे का सुराग नहीं लगा सकी। जनपद इटावा थाना बसरेहर सदर बाजार वाली गली निवासी सराफ गजेंद्र 19 दिसंबर को साले की शादी में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज आए थे। 20 दिसंबर को वह कार में सामान रखकर अपने दूसरे साले के यहां चाय पीने चले गए।
तभी उनकी कार का शीशा तोड़कर बदमाश साढ़े नौ लाख के जेवर ले गए। कंपिल थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी रोहित कुमार 18 दिसंबर को अपने दोस्त की भाभी को फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराने आए थे। तभी उनकी कार का शीशा तोड़कर बदमाश लैपटॉप, मोबाइल, पांच हजार की नकदी ले गए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।