{"_id":"65bac11858a8c8f22c07c0f4","slug":"cattle-trader-hit-by-bus-in-dense-fog-dies-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-107818-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घने कोहरे में बस की चपेट में आया मवेशी कारोबारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घने कोहरे में बस की चपेट में आया मवेशी कारोबारी, मौत
विज्ञापन
कायमगंज। टेढ़ीकोन के पास पिकअप में लदे पशुओं को देखने के लिए उतरे मवेशी कारोबारी की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। घने कोहरे के दौरान चालक सड़क किनारे खड़े वाहन को नहीं देख सका।
बुधवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर इमलाक निवासी राशिद (45) पशु व्यापारी थे। वह सुबह पिकअप से पशुओं को लेकर साथियों के साथ मोहम्मदाबाद जा रहे थे। टेड़ीकोन के पास पिकअप में लदे पशुओं के बंधन ढीले पड़ने का आभास हुआ। वे सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर पशुओं को देखने लगे।
इसी दौरान अलीगंज की ओर से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी रिजवाना व बच्चे बुरी तरह बिलखने लगे। उनके पांच बच्चे अजीम (15) अनस (12) आफरीन (11) असद (10) फलक (8) हैं।
विज्ञापन
पिकअप चालक राजिक ने बताया कि रोडवेज बस चालक ने पीछे से टक्कर मारी है।सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार सिंह पहुंचे। एसआई सुनील कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।