फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cattle swept away in the strong current of the Ganga, search carried out by steamer

Farrukhabad News: गंगा की तेज धार में बहे गोवंश, स्टीमर से खोजबीन

Tue, 23 Sep 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cattle swept away in the strong current of the Ganga, search carried out by steamer
फोटो-13,गंगा की तेज धार में बहते हुए ग्रामीणों के मवेशी।संवाद
शमसाबाद। बाढ़ प्रभावित इलाकों में गंगा की तेज धार किसानों के लिए नई मुसीबत बन चुकी है। थाना क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण में सोमवार सुबह कई किसानों के गोवंश (भैंस) गंगा के किनारे पानी पीने गए थे, तभी अचानक सभी भैंसें तेज धारा में बह गईं।
विज्ञापन


ग्रामीण सैलानी, यूनिस, निहाल, जारिस, नजम और कल्लू की लगभग 14 भैंसें सुबह करीब 9 बजे गंगा किनारे गई थीं। इसी दौरान पानी का तेज बहाव उन्हें बहाकर ले गया। जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, भैंसें धारा में दूर निकल चुकी थीं।
विज्ञापन

ढाई घाट पुल के पास कुछ लोगों ने गंगा की तेज धार में बह रही भैंसों का वीडियो भी बनाया, जिसमें वे पांचाल घाट, फर्रुखाबाद की ओर जाती दिखाई दीं।
ग्राम प्रधान जुबेर खान ने बताया कि ग्रामीणों ने स्टीमर से गंगा में घेराबंदी कर कई भैंसों को बचा लिया। कुछ भैंसों की तलाश देर शाम तक जारी रही। किसानों का कहना है कि यदि भैंसें डूब जातीं तो उनकी रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed