{"_id":"5d41891a8ebc3e6d1d71db08","slug":"cash-in-two-stores-including-bullion-farrukhabad-news-knp50471607","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में नकब, एक सोने-चांदी के अभूषण व दूसरी से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में नकब, एक सोने-चांदी के अभूषण व दूसरी से नकदी चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान देखता दुकानदार।
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फैजबाग स्थित सराफा सहित दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। एक दुकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण व दूसरी से नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
कायमगंज निवासी रवि वर्मा की फैजबाग में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। चोरों ने रात को दुुकान की पीछे की दीवार में छत के पास नकब लगा दिया। इसके बाद चोर दुकान में रखी तिजोरी तोड़कर उसमें रखी 500 ग्राम चांदी के आभूषण व पांच ग्राम सोना चोरी कर ले गए।
इनकी दुकान के ही पास में गांव कुइयां खेड़ा निवासी राजेश बाथम की मछली व अंडे की दुकान है। चोर इनकी दुकान में भी पीछे की दीवार में नकब लगाकर प्रवेश कर गए। चोर वहां से सात सौ रुपये की रेजगारी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सुबह राजेश ने अपनी दुकान खोली तो नकब लगा देख वह दंग रह गए। दुकान के पीछे जाकर देखा तो रवि की दुकान में भी नकब लगा दिखा। इस पर उसने रवि को मामले की जानकारी दी। इस पर रवि व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां छानबीन की। रवि ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।