फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cash crisis in banks not ending

खत्म नहीं हो रहा बैंकों में कैश का संकट

Thu, 04 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 04 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
cash crisis in banks not ending
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट भोलेपुर में एसबीआई का बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। बैंकों में कैश का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सहालग के इस मौसम में लोगों को कैश न मिलने से दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। बैंक अधिकारी आरबीआई से ही डिमांड के अनुसार करेंसी न मिलने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि लोग बैंकों से नगदी तो तेजी से निकाल रहे हैं, जबकि जमा करने में कंजूसी कर रहे हैं।
विज्ञापन


निकासी के सापेक्ष एक तिहाई रुपया ही जमा हो रहा है। जिले भर में ज्यादातर एटीएम शो-पीस बन कर रह गए हैं। इन दिनों सहालग का मौसम होने के कारण बैंकों से धन की निकासी अचानक बढ़ गई है। बैंक  आरबीआई से ज्यादा रुपया भेजने के लिए डिमांड कर रहे हैं, लेकिन मांग के सापेक्ष कैश नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में बैंकों के सामने यह समस्या उत्पन्न हो गई है कि जो रुपया मिल रहा है उससे वे शाखा में आने वाले ग्राहकों का भुगतान करें या फिर एटीएम में डालेें। बुधवार को रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के निकट भोलेपुर में एसबीआई, रोडवेज बस स्टैंड के निकट बैंक आफ इंडिया, लोहिया अस्पताल के निकट निजी बैंकों के एटीएम डिब्बा बने रहे। कैश निकालने गए लोग बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed