फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and jewellery stolen from a transgender's house

Farrukhabad News: किन्नर के घर से नकदी-जेवर चोरी

Wed, 06 May 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from a transgender's house
फोटो-7 मोहम्मदाबाद में किन्नर के घर जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद
मोहम्मदाबाद। कस्बे के शिवाजी नगर में एक किन्नर के घर से नकदी और जेवर चोरी हो गए। किन्नर ने घर में पुताई करने आए दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिवाजी नगर की किन्नर ममता चौहान अपनी सहयोगी रुखसार के साथ रहती हैं। ममता ने दो मई को एक युवक को पुताई का ठेका दिया था। तीन मई को सुबह 7:00 बजे युवक एक मजदूर के साथ घर पहुंचा। ममता ने पुताई के लिए अलमारी का सारा सामान तख्त पर रख दिया। सुबह 9:00 बजे दोनों युवक गायब हो गए। चार मई को ममता उनके घर गई पर युवक नहीं मिला। पांच मई को मेहमान आने पर ममता ने थैला देखा। उसमें एक सोने का छल्ला, एक अंगूठी, दो चांदी की पायलों के अलावा 50,000 रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन

किन्नर ममता चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर पुताई करने वाले युवकों पर चोरी का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली-नकदी-जेवर चोरी, फिर घर में ही पड़े मिले


फर्रुखाबाद। महिला के घर के कमरे में रखे बक्से के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिए। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी मीरा देवी के घर के पास एक खंडहरनुमा मकान है। सोमवार देर रात उसी के रास्ते होकर चोर मीरा देवी के घर की छत से घर में उतर गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से के ताला तोड़कर एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी पायलें और 25 हजार रुपये में चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर मीरा देवी ने घटना की तहरीर थाना राजेपुर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मीरा देवी ने शाम को थाने पहुंचकर जानकारी दी कि उसके जेवर और रुपये बेड के नीचे ही पड़े मिल गए हैं। अब किसी तरह की शिकायत नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed