फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and jewellery stolen by breaking the lock of a closed house

Farrukhabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Sun, 30 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by breaking the lock of a closed house
फोटो-30 अलावलपुर में चोरी के बाद जानकारी देतीं पीड़ित पिंकी सक्सेना। संवाद
मोहम्मदाबाद। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़िता की पुत्री घर पहुंची तो मकान के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था, जो उसे देखकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर जांच की। मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी राजीव सक्सेना की पत्नी पिंकी सक्सेना शुक्रवार रात मकान में ताला डालकर एक गेस्ट हाउस में काम करने गई थीं। उनकी बेटियां अंजलि व अमृता मेहंदी लगाने के लिए दूसरे गांव गई थीं। रात करीब 12 बजे अंजलि घर आईं तो अंदर से कुंडी बंद थी।
विज्ञापन

अंजली ने मां पिंकी को जानकारी दी। पिंकी ने आकर 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। अंजलि ने पुलिस को बताया कि जब वह घर आई तो एक व्यक्ति घर के बाहर खड़ा था। उसे देखते ही वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी ने बताया कि चोर पड़ोसी देवेंद्र फौजी के मकान से घर में घुसे। जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर नीचे उतर गए। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 3500 रुपये, 10 ग्राम वजन का सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी तोड़िया, चांदी की छह अंगूठियां, सोने के दो नाक के फूल, बिछिया आदि समान चोरी कर ले गए।

उन्होंने बताया कि करीब दो-ढाई लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed