{"_id":"6525990304ee8e58d8041ed4","slug":"cash-and-jewelery-worth-ten-lakhs-stolen-from-dumpling-shopkeepers-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3889-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पकौड़ी दुकानदार के घर से दस लाख की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पकौड़ी दुकानदार के घर से दस लाख की नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पकौड़ी दुकानदार के घर से दस लाख की नकदी व जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात युवक कैद हो गया। परेशान दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला खैरबंद निवासी राजीव कुमार शाक्य की बघार नाले के पास पकौड़ी की पुरानी दुकान है। उसने मेडिकल कॉलेज के पास ही मकान बनवा लिया है। पांच अक्तूबर को वह नगला खैरबंद से बाइक से घर आ रहा था। ढिलावल चौराहे पर एक युवक ने उसकी बाइक रोक ली। युवक ने बघार तक छोड़ने की बात कही।
राजीव ने उसको बाइक पर बैठा लिया। राजीव घर के बाहर पहुंचे और युवक को बाइक से उतार दिया। राजीव ने बाइक खड़ी करके अंदर चला जाता है। युवक भी मकान के अंदर घुसकर छिप गया। छह अक्तूबर की सुबह पुत्र हिमांशु ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। मकान के पीछे पाइप बंधे हैं। राजीव ने अलमारी खोलकर देखी तो 9.32 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर से भरा झोला गायब मिला। युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मऊदरवाजा एसओ आमोद सिंह ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।