फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and cash stolen from five houses including BDC

बीडीसी समेत पांच घरों से नगदी व जेवर चोरी

Mon, 27 May 2019 11:22 PM IST
gaurav gaurav फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 27 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cash and cash stolen from five houses including BDC
नीरज के यहां टूटा पड़ा लाकर व बिखरा सामान । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल गांव में एक ही रात में चोरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों के घरों से लाखाें के नगदी व जेवर चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



ढिलावल गांव निवासी नीरज जाटव परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। नीरज के बेटे आकाश की सोमवार को सगाई होनी थी, घर में सारा सामान फैला था। रविवार रात चोर पीछे की दीवार से छत पर चढ़ गए और जीने के दरवाजे की कुंडी काटकर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोर सभी कमरों के ताले तोड़कर बक्से व अलमारी से सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह परिजन नीचे उतरकर आए तो घर की हालत देख दंग रह गए। चोर उनके घर से दो जोड़ी पायल, झुमकी, झाले, चेन, कमरबंद व तीस हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



वहीं, गांव निवासी दयाराम रात को आम के बाग में चले गए थे। उनकी मां दूसरे मकान में लेटी थी व घर में ताला लगा था। चोर रात को ताला तोड़कर घर में घुस गए और 1500 रुपये चुरा ले गए। उधर, गांव के बीडीसी शिवराम परिजनों के साथ रात को छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर जीने का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्सों से चेन, झुमकी, पायलें, दो अंगूठी व 5200 रुपये पार कर दिए। पुलिस को दी तहरीर में इन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव निवासी यदुवीर सिंह परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चोर उनके घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। उसमें 1500 रुपये रखे थे। वह चोरों ने निकाल लिए और बक्से को गांव के बाहर रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया।


गांव के अर्जुन सिंह वाहन चालक हैं। उनकी पत्नी मायके गई थी व अर्जुन वाहन लेकर बाहर गए थे। घर में ताला पड़ा था। चोराें ने ताला तोड़कर जेवरात व नगदी आदि पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर छानबीन की। वहीं, नीरज व शिवराम ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed