फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cases of triple talaq reached the doorstep of DM

फर्रूखाबाद: डीएम की चौखट पर पहुंचे तीन तलाक के मामले

Tue, 14 Feb 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cases of triple talaq reached the doorstep of DM
फर्रुखाबाद। तीन तलाक के मामले सोमवार को डीएम के दरबार में पहुंचे। तलाक पीड़िताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि सुनवाई न होने पर वे मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया साहबजादगान निवासी मोहम्मद शाकिर की पुत्री अर्शी फातिमा मां व अन्य तलाक पीड़िताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की कि थाना मऊदरवाजा में उन्होंने मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने मोटी रकम लेकर आरोपियों के नाम निकाल दिए। अब वह मासूम बेटी के साथ न्याय की आस में दर-दर भटक रही है।
विज्ञापन

पति शातिर किस्म का है। वह उसकी व मायके वालों की हत्या करवा सकता है। जब उसने तलाक का विरोध किया था तो पति ने उसे पीटकर तमंचा दिखाकर धमकाया।
अर्शी फातिमा ने कहा कि यदि पति के विरुद्ध कार्रवाई करें वरना वह बेटी के साथ आत्मदाह कर लेगी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें न्याय का भरोसा देते हुए एसपी से फोन पर बात की। पीड़िताओं को एसपी के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शी फातिमा ने बताया कि एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि निकाले गए नाम मुकदमे में फिर बढ़ाए जाएंगे।
इनसेट
इन्होंने भी बताया दर्द
अर्शी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं तलाक पीड़िता कायमगंज के गांव कुबेरपुर निवासी अजरीन ने कहा कि उनका निकाह नवाबगंज क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर में हुआ था। नाजिया का कहना है कि उनका निकाह गुजरात के अहमदाबाद निवासी रिश्तेदार से हुआ था। कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी तरन्नुम ने भी दर्द बयान किया। तीनों का कहना है कि तीन तलाक से उन लोगों का जीवन बर्बाद हो गया है। यहां पर न्याय नहीं मिला तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच की जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने कहा कि वे तलाक पीड़िताओं के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने मामलों को रखकर न्याय दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed