फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case registered for forcibly marrying a teenage girl and raping her.

Farrukhabad News: किशोरी से जबरन शादी कर दुष्कर्म करने में मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Jan 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered for forcibly marrying a teenage girl and raping her.
कंपिल (फर्रुखाबाद)। किशोरी से जबरन शादी कर दुष्कर्म के मामले में दिल्ली में निल अपराध संख्या पर दर्ज मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के सरिता बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने अपराध संख्या निल पर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी देव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि मां दूसरों के घरों में सफाई का काम करती है। पिता होम डिलेवरी का काम करते हैं। वह कक्षा नौ तक पढ़ी और 15 वर्ष की है। 14 जनवरी 2023 को कंपिल थाना के एक गांव निवासी बुआ के घर पर छोड़ गए थे। वहां उसकी देव सिंह के साथ शादी करवा दी गई। देव सिंह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके कारण वह गर्भवती हो गई। कुछ माह पहले वह मां के पास दिल्ली आ गई। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। दिल्ली से मुकदमा स्थानांतरित कर कंपिल थाने में भेजा गया। थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या में दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed