{"_id":"66eca4fc45909345ff0d6d44","slug":"case-registered-for-embezzling-rs-640-lakh-from-fraudulent-tax-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115721-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर 6.40 लाख हड़पने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर 6.40 लाख हड़पने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोर्ट के आदेश पर बैंक के प्रबंधक ने धोखाधड़ी कर 6.40 लाख रुपये हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने आर्यावर्त बैंक की कई शाखाओं में अलग-अलग नाम से फर्जी चेक, आधार कार्ड व पैन कार्ड लगाकर भुगतान करा लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर आर्यावर्त बैंक शाखा के प्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर बेवर रोड निवासी सर्वेश यादव, सुशील चंद्र मिश्रा, सुमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि सर्वेश यादव ने 23 जनवरी को बैंक में चालू खाता खुलवाया।
31 जनवरी को बैंक में पांच सौ व एक हजार रुपये जमा कर चेक बुक व एटीएम प्राप्त कर लिया। 10 अप्रैल को सर्वेश ने गोविंद के नाम से खिमसेपुर आर्यावर्त बैंक में आधार कार्ड व पैनकार्ड लगाकर 2.70 लाख की निकासी फार्म भरकर आर्यावर्त बैंक भोलेपुर के खाते में स्थानांतरित करा दिए। 12 अप्रैल को सर्वेश के खाते से सुशील चंद्र मिश्रा के माध्यम से 2.20 लाख का भुगतान करा लिया गया।
विज्ञापन
उसी दिन सर्वेश ने खुद को धर्मेंद्र कुमार बताकर फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड से नारायनपुर की शाखा से दो लाख का निकासी फार्म जमा कर भोलेपुर शाखा में अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसी तरह गांव कुटरा की बैंक शाखा में 1.70 लाख स्थानांतरित कराए। 16 अप्रैल को सुमित कुमार के माध्यम से 2.50 लाख का भुगतान करा लिया। उसी दिन पत्रिका सिंह के नाम से 3.40 लाख रुपये फर्जी चेक से जमा करने का प्रयास किया। संदेह होने पर भुगतान रोक दिया। इसके बाद बुलाने पर सर्वेश बैंक नहीं आया।