फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case registered against four for misbehaving with food safety officer

Farrukhabad News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अभद्रता में चार के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 02:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four for misbehaving with food safety officer
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से अभद्रता व नमूना न लेने देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दीपावली अभियान के दौरान टीम से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


दीपावली पर अभियान के दौरान 10 नवंबर 2023 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ कमालगंज के मोहल्ला प्रतापनगर स्थित अनिल गुप्ता की खोया आढ़त पर छापा मारा था। अधोमानक खोया विक्रय होने पर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने नमूना लिया। इससे गुस्साए अनिल गुप्ता ने अपशब्द कहते हुए परिचितों को बुला लिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सैय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी के आयुक्त से स्वीकृति के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रताप नगर निवासी अनिल गुप्ता, गंगा गली निवासी ऋषभ गुप्ता उर्फ टीटू, सुभाष नगर निवासी गौरव गुप्ता व महमदपुर देवरिया निवासी जीतू कटियार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वाद दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed