फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed for misdemeanor and molestation on ten including husband

पति सहित दस पर कुकर्म व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed for misdemeanor and molestation on ten including husband
फर्रुखाबाद। महिला ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ कुुकर्म, छेड़छाड़ और बीस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति, ससुर, सास, दो जेठ, दो जेठानी, फुफआ सास सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि 18 जनवरी 2019 को उसकी शादी हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में बीस लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध कुकर्म किया। जेठ ने छेड़छाड़ कर कई बार अपमानित किया। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ससुरालीजनों ने 25 सितंबर को मारपीट कर बच्ची समेत उसे घर से निकाल दिया। 29 सितंबर को ससुरालीजन मायके में आए और बीस लाख रुपये की मांग पूरी न होने तक ससुराल न ले जाने की धमकी देकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाने की एसओ प्रतिभा बाजपेई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed