{"_id":"6471031f58083c583f07c334","slug":"case-filed-for-abusing-and-talking-obscenely-to-a-woman-farrukhabad-news-c-12-1-254507-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला से गाली गलौज व अश्लील बात करने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला से गाली गलौज व अश्लील बात करने में मुकदमा दर्ज
Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
ेफर्रुखाबाद। महिला से फोन पर गाली-गलौज कर अश्लील बातें करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का जेठ के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति का देहांत हो चुका है। महिला का जेठ से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जेठ की मैनपुरी में रिश्तेदारी है। महिला के मोबाइल पर सात माह से दो नंबरों से फोन आ रहे थे। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने जनपद मैनपुरी में थाना भोगांव गांव रूई निवासी राजू राजपूत व गांव डिब्बन निवासी सौरभ नाम बताया। दोनों व्यक्ति फोन पर गाली-गलौज कर अश्लील बातें करते थे। विरोध करने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर उसको परेशान कर रहे थे। महिला ने राजू व सौरभ सहित जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि जेठ जमीन में हिस्सा नहीं देने के लिए रिश्तेदारों की मदद से यह करतूत को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने नबंरों को सर्विलांस पर लगवाकर पड़ताल शुरू कर दी है।