फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against younger one for murder of elder son

Farrukhabad News: बड़े बेटे की हत्या में छोटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 13 Mar 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed against younger one for murder of elder son
कायमगंज। नशे की हालत में भाइयों में हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पिता ने आरोपी छोटे बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गड़ासे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी महाराज सिंह के पुत्र रंजीत(25) व छोटे पुत्र गोयल उर्फ गोलू में शराब के नशे में विवाद हो गया। इस पर गोयल ने बड़े भाई रंजीत की गड़ासे से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता महाराज सिंह की तहरीर पर छोटे पुत्र गोयल उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसमें कहा कि दोनों पुत्र घर में अकेले रहते थे। पिता साइकिल पंचर की दुकान से शाम को घर जाते थे। अक्सर दोनों में नशे की हालत में विवाद हो जाता था। नशे में दोनों के बीच विवाद होने पर गोयल ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी गोयल को गिरफ्तार कर गड़ासे को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान हत्यारोपी से हत्या की वजह जानी तो बोला होलिका माता उस पर आ गईं थीं, इससे उसने भाई की हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक आरोपी गोयल का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता है। परिवार में अब दो भाई ही हैं। एक जेल चला गया, दूसरा बड़ा भाई अजीत दिल्ली में रहता है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।




परिवार को है दोहरा गम

कहते हैं पिता के लिए तो सभी बच्चे बराबर होते हैं। इस हत्याकांड से महाराज सिंह का बड़ा पुत्र रंजीत तो दुनिया से चला ही गया, दूसरा पुत्र उसके कत्ल के आरोप में जेल चला गया। इससे पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दोहरा गम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed