{"_id":"5dcda92f8ebc3e5477445749","slug":"case-filed-against-woman-soldier-and-her-husband-farrukhabad-news-knp5258410138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही और उसके पति पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही और उसके पति पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने में किशोरी के फांसी के फंदे पर मिले शव के मामले में उसके मामा की तहरीर पर महिला सिपाही और उसके पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात महिला सिपाही रीना यादव मऊदरवाजा थाने में बने सरकारी आवास में रहती थीं। 11 नवंबर की सुबह उनके साथ रह रही जेठ की पुत्री रिशू का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। इस मामले में रिशू के मामा योगेंद्र कुमार पुत्र रामौतार सिंह निवासी गांव गोपालपुर थाना चौबिया ने दर्ज कराए। मुकदमे में कहा कि रीना और उसके पति अभिनव मेरी भांजी को बंधुआ मजदूर बनाकर रखते थे। वह निजी आयोजनों में मिली, तो उसने प्रताड़ना करने की बात भी कही थी। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ जबरदस्त मारपीट की जाती थी। उन्हें आशंका है कि इसी के चलते उनकी भांजी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने सिपाही रीना और उसके पति अभिनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव 14 अक्तूबर को किसरौली गांव में रेलवे ट्रैक पर वस्त्रविहीन हालत में मिला था। एडीजी के हस्तक्षेप से छात्रा की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर लखनऊ से आई फॉरेंसिक टीम के वैज्ञानिकों की टीम ने छात्रा की मौत का घटनास्थल पर डेमो किया था। उसको जांच के लिए प्रयोगशाला में ले गए थे। जांच रिपोर्ट आने तक मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए गए थे। गुरुवार को फॉरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। एसओ जे एल सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट में छात्रा की मौत सुसाइड करने से हुई है। छात्रा ने सुसाइड क्यों की है उन कारणों के बारे में पता लगाया जाएगा।