{"_id":"65aebf9d88be689461070d92","slug":"case-filed-against-three-including-a-couple-in-fraud-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1932-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धोखाधड़ी में दंपती समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धोखाधड़ी में दंपती समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुछ जालसाजों ने एक खेत की गलत चौहद्दी डलवाकर बैनामा कर दिया। निर्माण शुरू होने पर खेत मालिक को जानकारी हुई। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की जांच में सच सामने आ गया। पीड़िता ने दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला तिवारी गली निवासी राजेंद्र किशोर भारद्वाज की पत्नी विजया भारद्वाज के नाम कादरीगेट थाने के गांव अमेठी कोहना में जमीन है। फतेहगढ़ की न्यू सैनिक कालोनी निवासी महेश सिंह व उनकी पत्नी गंगा देवी ने 24 अक्तूबर 2009 को एक फर्जी बैनामा भगुआ नगला के सागर से गलत चौहद्दी डलवाकर करवा लिया। इन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से निर्माण सामग्री डाल दी। जानकारी होने पर 22 अक्तूबर 2022 व 23 मार्च 2023 को डीएम को शिकायतीपत्र दिया।
डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने जांच कराई तो सच सामने आ गया। तहसीलदार और एसडीएम सदर की जांच आख्या आने के बाद पीड़ित ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।