फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against six for raping BAMS student

Farrukhabad News: बीएएमएस की छात्रा से दुष्कर्म में छह के खिलाफ मुकदमा

Thu, 17 Oct 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six for raping BAMS student
फर्रुखाबाद। बीएएमएस की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने डॉक्टर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने सुनवाई नहीं होने पर इस मामले में डीजीपी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना सिंधोली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ के डॉक्टर नूर मोहम्मद, जनपद गोंडा के थाना परसा गोंडारी के गांव रैरूआ निवासी सबिउल निशा, ताज मोहम्मद, आजाद मोहम्मद, आस मोहम्मद, मोहम्मद हनीफ के खिलाफ डीजीपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि लखनऊ में कोचिंग के दौरान डॉ. नूर मोहम्मद से उसकी जान पहचान हो गई थी। नूर उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया था। इसके बाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज में उसने बीएएमएस में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जनवरी 2020 को नूर फतेहगढ़ उससे मिलने आया। उसने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में नूर मोहम्मद के परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने निकाह कराने का भरोसा देकर मामले को शांत कर दिया।

इसके बाद नूर मोहम्मद निकाह का झांसा देकर उसके साथ शोषण करता रहा। काफी समय बीतने के बाद निकाह करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में प्रार्थना पत्र देने पर भी सुनवाई नहीं की गई।
इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर नूर मोहम्मद और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed