फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against seven including SP leaders Jaggu and Channu

Farrukhabad News: सपा नेता जग्गू और चन्नू सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including SP leaders Jaggu and Channu
फर्रुखाबाद। सपा नेता जग्गू व चन्नू यादव सहित सात लोगों के खिलाफ कादरी गेट थाने में रंगदारी मांगने व बंधक बनाकर मारपीट करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी निवासी पवनवीर सोलंकी उर्फ सोनू साेलंकी ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको काॅलोनी निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू यादव, योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू यादव व उनके पुत्र आर्यन यादव, गांव मसेनी निवासी ड्राइवर मनमोहन उर्फ मोनू यादव, सियाराम व अमेठी जदीद निवासी पूर्व प्रधान जियाउर्रहमान उर्फ मुफीद व एक अज्ञात के खिलाफ कादरी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि वह 15 दिसंबर को अपने मुवक्किल राजेश बाबू वर्मा को कचहरी में मुकदमे के संबंध बात कर रहा था। इसकी जानकारी जग्गू यादव को हो गई। 16 दिसंबर 2023 को जग्गू सहित सभी लोग उसके घर आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। लाइसेंसी असलहों के बल पर पकड़कर लोको कॉलोनी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मारपीट की और 10 लाख रुपये की रंंगदारी मांगी। परिजनों व दोस्तों से मांगकर पांच लाख रुपये देने पर इन लोगों ने उसको छोड़ा। पांच लाख रुपये कचहरी में नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि इनके माफिया से संंबंध थे। इस कारण उस समय शिकायत नहीं की।

सपा नेता के जेल जाने के बाद अब शिकायत की है। मालूम हो कि पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू को जेल भेज दिया था। पुलिस चन्नू यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed