{"_id":"669836d2cf11c78cd804dc46","slug":"case-filed-against-seven-including-husband-in-dowry-harassment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-113520-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन वर्ष पहले मारपीट कर महिला को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खिनमिनी निवासी निशा ने महिला थाने में पति विशाल, ससुर बृजकिशोर, सास रानी, ननद ज्योति, देवर दीपक, चचिया ससुर राजेश, सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 4 मार्च 2017 को उसकी शादी विशाल के साथ हुई थी।
शादी के कुछ वर्ष बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसको प्रताड़ित करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर 5 जुलाई 2021 को पीट कर निशा को घर से निकाल दिया। वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी से निशा मायके में रह रही है। परिवार परामर्श केंद्र में निशा व उसके पति को बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया था। एसओ पूनम अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।