फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against Imam for threatening Namazi

Farrukhabad News: नमाजी को धमकाने में इमाम पर मुकदमा दर्ज

Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Imam for threatening Namazi
शमसाबाद। केसरिया रंग का कुर्ता पहनकर नमाज पढ़ने गए एक नमाजी को इमाम द्वारा धमकाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इमाम ने पीड़ित से कहा था कि अब यह कुर्ता पहनकर मस्जिद में नहीं घुसना। यदि मुस्लिम हुकूमत होती, तो तुम्हें ढंग से समझा दिया जाता।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी कुंवर आसिफ अली ने जामा मस्जिद के घटियापुर निवासी इमाम महताब हाफिज पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि शुक्रवार को दोपहर में वह केसरिया कुर्ता पहनकर जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। जैसे ही वह नमाज पढ़कर फुर्सत हुआ, तो इमाम ने रोक लिया। धमकी भरे लहजे में कहा कि आगे से इस रंग का लिवास पहनकर नमाज पढ़ने नहीं आना। यह हिंदुओं का रंग है। इस रंग में नमाज अदा नहीं की जा सकती। आसिफ ने सभी रंग अल्लाह के होने का तर्क दिया, तो इमाम ने धमकी दी कि यदि मुस्लिम हुकूमत होती, तो तुम्हें ढंग से समझा दिया जाता। अब कभी भी इस रंग का कपड़ा पहनकर मस्जिद में घुसे, तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। इससे उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा। इमाम ने धार्मिक गतिविधि में शामिल होने की मेरी मौलिक स्वतंत्रता का हनन किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed