फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against husband in dowry murder

Farrukhabad News: दहेज हत्या में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband in dowry murder
कंपिल। दहेज हत्या में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नौ मार्च को महिला घर में फंदे पर लटकी मिली थी। पोस्टमार्टम में उसकी मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली कायमगंज के गांव रायपुर निवासी इसरार ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मांझगांव निवासी दामाद अकील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले बेटी आसमा की शादी अकील के साथ की थी। अकील राजमिस्त्री का काम करता था। वह पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहता था, जबकि परिवार के लोग दूसरे मकान में रह रहे हैं। नौ मार्च को अकील सुबह काम करने चला गया।
विज्ञापन

लगभग 10 बजे पास के मकान में खेल रहे बच्चों ने आसमा को आंगन में कुंडे से फंदे पर लटका देखा था। ग्रामीण की सूचना पर अकील व पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम में आसमा की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। पिता इसरार ने दहेज की मांग कर पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed