{"_id":"6643c07af8d1ad64fa012a84","slug":"case-filed-against-eight-including-bjp-leader-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111382-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाजपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाजपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
राजेपुर। देसी शराब का ठेका हटाने का विरोध कर नारेबाजी करने व सेल्समैन को गाली-गलौज कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भाजपा नेता को पकड़ लिया था। क्षेत्रीय विधायक की सिफारिश पर पुलिस ने भाजपा नेता को देर रात छोड़ा था।
थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर निवासी भाजपा नेता रमेश राजपूत ने गांव के लोगों व महिलाओं के साथ देसी शराब के ठेके को वहां से हटाने का विरोध कर सोमवार को धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। इन लोगों का आरोप था कि ठेके के पास मंदिर व विद्यालय है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर धरना-प्रदर्शन समाप्त करा कर भाजपा नेता रमेश राजपूत को पकड़ लिया था।
देर रात भाजपा विधायक सुशील शाक्य समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उनकी सिफारिश पर पुलिस ने भाजपा नेता को छोड़ दिया था। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज कस्बा निवासी शराब ठेके के सेल्समैन विकास गुप्ता ने भाजपा नेता रमेश राजपूत, बृजेश, शिशुपाल, रामसनेही, नागेश्वर, अभिषेक, दशरथ, भीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सोमवार शाम छह बजे दुकान खोलने पहुंचा। यह लोग महिलाओं के साथ दुकान के सामने धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। दुकान नहीं खोलने की धमकी देकर गाली-गलौज की। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि शाम को भाजपा विधायक की सिफारिश पर नेता का छोड़ दिया था। देर रात सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।