{"_id":"662ab5d53d81f296930a9492","slug":"case-filed-against-anganwadi-assistant-for-using-fake-documents-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110769-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी दस्तावेज से आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी करने में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी दस्तावेज से आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी करने में मुकदमा
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। फर्जी दस्तावेज से आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी करने में डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में गांव के एक युवक ने शिकायत की थी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कमालगंज विमलेश चौधरी ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई की आंगनबाड़ी सहायिका अशोका देवी के खिलाफ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि गांव रुनी चुरसई निवासी निखिल प्रताप सिंह ने बीएसए को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि जनपद कानपुर नगर थाना बिल्हौर गांव खजुरी निवासी अशोका देवी की ओर से स्वामी दयानंद शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल की टीसी लगाई गई है।
जांच में पता चला कि एसआर रजिस्टर में अशोका देवी के स्थान पर कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव धारा नगला निवासी सिद्धनाथ की टीसी संख्या दर्ज पाई गई। आख्या प्रस्तुत करने पर डीएम ने अशोका देवी की सेवाएं समाप्त कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि धोखाधड़ी कर फर्जी प्रपत्र लगाकर नौकरी करने में आंगनबाड़ी सहायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।