{"_id":"6543ebdfafeefe1314065f0e","slug":"case-against-seven-including-husband-in-dowry-harassment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4657-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि पति ने उम्र छिपाकर फर्जी आधार कार्ड दिखाकर शादी की थी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड भोलेपुर निवासी जमालउद्दीन ने कोर्ट के आदेश पर जनपद कानपुर नगर मोहल्ला चमनगंज निवासी पति रुस्तम, जेठ जमील, रहीश, रिजवान, जनपद इटावा थाना बकेवर निवासी समीर, जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी जावेद, शमशुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि रुस्तम की शादी बहन रोजी से 30 अप्रैल को हुई थी। रिश्ता तय करते समय रुस्तम व उसके परिजनों ने रुस्तम की उम्र 35 वर्ष बताई। जबकि वह 42 वर्ष का है। शादी के चंद दिनों बाद ही पति सहित ससुरालीजन दहेज की मांग कर रोजी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
रुस्तम व उसके परिवार के लोग जानते थे कि सही उम्र बताने पर शादी नहीं होगी। इस मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई थी।