फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case against eight named and 10 unknown for embezzling two crore rupees

Farrukhabad News: दो करोड़ रुपये हड़पने में आठ नामजद व 10 अज्ञात पर मुकदमा

Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case against eight named and 10 unknown for embezzling two crore rupees
फर्रुखाबाद। शिक्षण संस्था के संस्थापक ने न्यायालय के आदेश पर 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने दूध व्यवसाय के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी काजी टोला निवासी मनोज कुमार दुबे ने न्यायालय के आदेश पर खिमसेपुर निवासी जागेशचंद्र मिश्र उर्फ रामेश्वर दयाल, पत्नी दीपिका मिश्रा, पुत्री भावना मिश्रा, जनपद गोंडा के पिपरी कर्नलगंज निवासी हरेंद्र उपाध्याय, सीतापुर जनपद के कचनार निवासी विनोद कुमार, सीतापुर के कस्बा सिंधौली निवासी संतोष कुमार यादव, राजवीर सिंह, जनपद लखनऊ के आदर्श बिहार कॉलोनी निवासी नैंसी निगम व 10 अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में मनोज दुबे ने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव गढ़ी बनकटी निवासी परिचित पुष्पेंद्र सिंह परिहार ने दूध व्यवसाय में निवेश का प्रस्ताव रखा था। एक दिसंबर 2019 को फर्रुखाबाद स्थित एक होटल में आरोपियों के साथ बैठक हुई। जीएमएम फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म बनाई गई, जिसमें सभी की जिम्मेदारियां तय की गईं थीं। मनोज दुबे ने लगभग 90 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से कई बार में रुपये निवेश किए। इस तरह करीब 2.48 करोड़ रुपये निवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध का कारोबार जनपद सीतापुर में संचालित हो रहा था। पैसे का लेनदेन पुष्पेंद्र सिंह आदि के सामने होता था। मनोज दुबे को जानकारी हुई कि आरोपी फर्जी डिग्री बनवाकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर संगठित अपराध कर रहे हैं। शक होने पर उन्होंने रुपये मांगे। इस पर आरोपी झूठे मुकदमों में फंसाने और तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगे। थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed