{"_id":"68c313e1781184640e0396ab","slug":"caretaker-dies-after-being-shot-in-the-head-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-129712-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में सिर पर गोली लगने से केयर टेकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में सिर पर गोली लगने से केयर टेकर की मौत
विज्ञापन
फोटो-18, मृतक समरपाल। स्रोत परिजन
जहानगंज। पंजूखिरिया गांव में सुअर फार्म में केयर टेकर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। सुबह फार्म के निकट साथी ने जब शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के भाई से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी समरपाल शंखवार (40) पंजूखिरिया स्थित शरद श्रीवास्तव के सुअर फार्म में केयर टेकर की चार माह से नौकरी कर रहा था। उसके साथ गांव के ही पूर्व प्रधान राकेश, नन्हे व गांव भरतामऊ के पप्पू रहते थे। बुधवार रात किसी समय फार्म के गेट के पास चकरोड पर समरपाल के सिर में संदिग्ध हालात में गोली लग गई।
बृहस्पतिवार सुबह राकेश ने दरवाजा खोला तो समरपाल का शव पड़ा देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय के साथ ही एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। एएसपी ने समरपाल के भाई जयपाल से जानकारी की। समरपाल के हाथ व कपड़ों में मिट्टी लगी थी। हाथ के पास तमंचा भी पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस को समरपाल की जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। राकेश ने बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे फार्म आए तो समरपाल नहीं थे। समरपाल शराब पीकर अक्सर लोगों को गालियां देता था। मृतक के भतीजे आनंद ने थाने में सूचना दी। भाई जयपाल ने बताया कि मृतक की पत्नी व बेटा दिल्ली में रहते हैं। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
साथियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने संदेह के घेरे में आए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी जांच के लिए कब्जे में लिया है।
माथे पर लगी गोली बढ़ा रही हत्या की आशंका
गोली मारकर आत्महत्या करने वालों में अधिकतर लोग कनपटी पर फायर करते हैं लेकिन समरपाल के माथे के बीचोबीच लगी गोली हत्या की ओर इशारा कर रही है। समरपाल के भाई जयपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। समरपाल के माथे पर 315 बोर का
माथे पर फंसी मिली गोली
शव का पोस्टमार्टम डॉ. जितेंद्र यादव की देखरेख में हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक समरपाल के माथे पर 315 बोर की गोली फंसी मिली है। अधिक खून बहने से उसकी मौत होने की पुष्टि है।