फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car driver accused of molesting woman and snatching money

कानपुर से कार में आई महिला से छेड़छाड़, रुपये छीनने का आरोप

Tue, 21 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Car driver accused of molesting woman and snatching money
फर्रुखाबाद। सास-ससुर की बीमारी की सूचना पर मायके से एक कार से यहां आई महिला से रास्ते में चालक ने छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसके बैग से रुपये भी निकाल लिए। पीड़िता की लिखित शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी चालक के भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला कानपुर स्थित मायके में लॉकडाउन के दौरान रुक गई थी। उसके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं, तो वहीं फंसे हैं। रविवार को सास-ससुर के बीमार होने की सूचना पर पति ने एक मिलने वाले से कहकर एक कार से पत्नी को भेजने को कहा। सोमवार रात 12 बजे महिला दो बच्चों के साथ कार से फर्रुखाबाद के लिए चली।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह चीखी, तो जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं उसके पर्स से रुपये भी निकाल लिए। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे यहां उतरकर घर चली गई। सुबह 10 बजे वह कोतवाली पहुंची। शिकायत पर कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने आरोपी के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नहीं मिला, तो उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ ही देर में कार मालिक समेत कई लोग समझौता कराने को कोतवाली पहुंच गए। महिला मुकदमा लिखाने पर अड़ी थी। कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास तहरीर नहीं आई है। कोतवाली में महिला शिकायत करने पहुंची थी। जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed