फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car crushed three people, one dead, two injured

कार ने कथा स्थल पर तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Fri, 27 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car crushed three people, one dead, two injured
गांव सादिकपुर में दुर्घटना के बाद खड़ी कार। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सादिकपुर गांव के मुख्यमार्ग पर भागवत कथा की तैयारियां देख रहे लोगों को रौंद दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार मंच के पास पेड़ में जा घुसी।
विज्ञापन

लोगों ने भाग रहे कार सवार दो लोगों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया, जबकि चालक भाग गया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली से आ रही रोडवेज बस को रोड पर तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। वाहनों की एक किमी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग स्थित गांव सादिकपुर में ब्रह्मदेव के पास श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां चल रही हैं। गांव के ही मुकेेश पाल(35) पुत्र अंगनू लाल और सूरज(38) पुत्र रामेश्वर दयाल फर्रुखाबाद से बाइक से पहुंचे और कथास्थल पर काम देखने लगे। वह बाइक के पास खड़े ही थे कि करीब तीन बजे तेज रफ्तार एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह दूर जा गिरे। कार सादिकपुर निवासी नत्थू सिंह (60) को कुचलती हुई कथा मंच के पास खड़े पेड़ में जा घुसी। चालक मौके से भाग गया, जबकि उसमें सवार दो लोगों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल मुकेश और सूरज को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज का पैर कुचलने से इलाज चल रहा है। हादसे से गुस्साई भीड़ ने पेड़ सड़क पर डालकर जाम लगा दिया। दिल्ली से आ रही एटा डिपो की बस के चालक को उतारकर बस भी रोड पर तिरछी खड़ी कर दी।
वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे नवाबगंज थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। करीब सवा घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
...तो चली जातीं कई और की जानें
कार तीन लोगों को कुचलते हुए जब पेड़ से टकराई, तब वहीं पास में मंच पर चार-पांच युवा काम कर रहे थे। यदि पेड़ नहीं होता, तो कार सीधी मंच में ही जा घुसती। इससे बड़ी घटना हो सकती थी।

पत्नी, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल में मुकेश की पत्नी मिथलेश और 10 साल का बड़ा बेटा विक्रम पहुंच गया। दोनों रो-रो कर बेहाल हो गए। विक्रम से छोटे बेटे अनुराग और प्रशांत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed