फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car collides with tractor trolley due to driver dozing off, young man dies

Farrukhabad News: चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, युवक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor trolley due to driver dozing off, young man dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। चालक को झपकी आने से ईको कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। ईको व ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई भिड़ंत में बरात से लौट रहे ईको सवार तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक 22 वर्षीय युवक की अवागढ़ स्थित अस्पताल में मौत हो गई।

आगरा जनपद के श्यामनगर ट्रांसयमुना काॅलोनी निवासी पांच लोग किसी परिचित की शादी में शामिल होने ईको कार से कायमगंज, फर्रुखाबाद गए थे। शनिवार की सुबह शादी समारोह से लौटते वक्त चालक को झपकी लग गई। इससे ईको गाड़ी पुलिस चौकी सुराया थाना एका के पास सड़क सहारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद ईको चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। जबकि ईको सवार दीपक (24 ), विष्णु (22), और बबलू (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी पुलिस चौकी सुराया गोवर्धन सिंह ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अवागढ़ स्थित सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया। जहां उपचार के दौरान बबलू पुत्र रामचरण की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए आगरा भिजवाया है। चौकी इंचार्ज सुराया गोवर्धन सिंह के मुताबिक ईको गाड़ी को कब्जा में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed