{"_id":"60da010a8ebc3e09ca01df45","slug":"captured-the-residences-of-kanshi-ram-colony-farrukhabad-news-knp63703084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आवंटन के ही कांशीराम कालोनी के आवासों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आवंटन के ही कांशीराम कालोनी के आवासों पर कब्जा
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी के आवासों पर कब्जा
कायमगंज। चीनी मिल रोड पर बनाई गई कांशीराम कालोनी के आवास 10 साल में भी आवंटित नहीं हो सके हैं। इस बीच 22 आवासों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने यहां रह लोगों की सूचना एसडीएम को भेजी है।
बसपा सरकार में गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए वर्ष 2011 में चीनी मिल रोड स्थित 96 आवासों की कांशीराम कालोनी बनाई गई। जब इसके आवंटन का नंबर आया तब सपा सरकार आ गई। आवासों में किचन के सिंक, खिड़कियों के शीशों, पानी की टंकी का काम अधूरा पड़ा रहा। इसके बाद भाजपा के भी साढ़े तीन साल गुजर गए। कालोनी में अधूरे कार्यों की वजह से आवंटन नहीं हो सका।
तत्कालीन एसडीएम अमित आसेरी ने पिछले साल अधूरे कार्य पूरे कर आवंटन की पहल की। उन्होंने आवास विकास परिषद से पानी की टंकी, किचन, हैंडपंपों को सही कराने के साथ रंगाई पुताई कराकर कालोनी को तैयार करा दिया। आवास आवंटन के लिए नगरपालिका के पास पत्र भी आ गया।
विज्ञापन
तभी एसडीएम का ट्रांसफर हो गया। इसके बाद कालोनी के आवासों पर अवैध कब्जा होता चला गया। मौजूदा समय हाल यह है कि आवंटन के पहले ही चार हैंडपंप खराब हो गए हैं। कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। पानी की टंकी व अन्य सामान ऐसे ही बेकार रखा हुआ है। कालोनी में अराजकतत्व भी रहने लगे। इससे आपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई हैं। पुलिस को आए दिन शिकायतें मिल रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि यहां रहने वाले लोगों की तस्दीक के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम कार्यालय से जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम सुनील कुमार यादव ने बताया कि अवैध कब्जे की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो खाली कराकर आवासों को जल्द ही आवंटित कराया जाएगा।