फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Capacity of 25 transformers will increase in the city

Farrukhabad News: शहर में 25 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Fri, 29 May 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 25 transformers will increase in the city
फर्रुखाबाद। शहर में घरेलू बिजली उपकरण बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। इससे निजात के लिए विभाग से भेजा गया ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब शहर के 25 ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बढ़ती बिजली खपत के चलते ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड हो गया है। भीषण गर्मी में उपभोक्ता ट्रिपिंग व फाल्ट के झटकों से जूझ रहे हैं। इससे निजात के लिए शासन से 25 ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की मंजूरी मिल गई है। शहर के 25 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसमें 100केवीए के 18 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 250केवीए की जाएगी। जबकि 63केवीए के पांच ट्रांसफार्मर की जगह 100केवीए के रखे जाएंगे। इसके अलावा एक-एक ट्रांसफार्मर 16केवीए से 25केवीए व 25केवीए से 63केवीए का किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगी ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि
अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि शासन से 25 ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही क्षमतावृद्धि का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेएनवी सड़क, बड़ा खेल, भोलेपुर, भोपतपट्टी, भूसा मंडी, सेंट्रल जेल, घेरशामू खां, गुंजन विहार, हसन बाग, लोटस हॉस्पिटल के पास, नगला नैन मस्जिद वाली गली, एमडी कोल्ड के पास, नगला नैन भोलेपुर, नगला वजीर, बेवर सड़क, नरायनपुर, सातनपुर, न्यू भोपतपट्टी, नोनमगंज, पल्ला, पुल मंडी, रंगीलाल, सिकत्तरबाग, तलैया फजल इमाम, भोपतपट्टी तालाब के पास व टीला मसेनी में रखे ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed