फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cantt Board's big leap in cleanliness ranking, got 13th position

Farrukhabad News: स्वच्छता रैंकिंग में कैंट बोर्ड की लंबी छलांग, मिला 13वां स्थान

Sun, 14 Jan 2024 02:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 Jan 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
Cantt Board's big leap in cleanliness ranking, got 13th position
फर्रुखाबाद। ओडीएफ प्लस, हरित क्षेत्र को बढ़ाने सहित अन्य योजनाओं का सफल संचालन छावनी परिषद को स्वच्छ बनाने में सहायक रहा। अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्र में कई योजनाओं से स्वच्छता को बढ़ावा मिला। कूड़े से खाद बनाने की मुहिम और रंग लाई। वर्ष 2021 में देश में 56वें स्थान पर रहने वाले छावनी परिषद को इस वर्ष 13वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की गुरुवार को आई रिपोर्ट में फतेहगढ़ छावनी परिषद को 13वां स्थान मिला। स्वच्छता रैंकिंग में हुए सुधार का पूरा श्रेय अधिशाषी अधिकारी को जाता है। अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि उन्होंने डोर टू डोर कूडा एकत्र करने की योजना को और सख्ती से लागू किया। क्षेत्र को ओडीएफ प्लस बनाने के साथ ही हरितिमा की ओर लोगों को लगाया। पूरे क्षेत्र में विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कर्मचारियों को लगाकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कूडे से खाद बनाने के लिए पांच टन प्रतिदिन की क्षमता का प्लांट लगाया गया है। इससे बनने वाली खाद को पौधों में डालकर उन्हे विकसित करने में मदद मिल रही है। कूडा निस्तारण के साथ ही लोगों को जागरूक करने से क्षेत्र को और स्वच्छ बनाने में सहायता मिली है। बताया कि वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में परिषद को 56वां स्थान मिला था। वहीं, 2022 में 22वें स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रथम 10 स्थान के भीतर रेटिंग लाने की कवायद ने अपना रंग दिखाया है। बताया कि वर्ष 2024 में प्रथम पांच छावनी क्षेत्रों में फतेहगढ़ को शामिल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed