{"_id":"58a1ee5b4f1c1b5833d84d42","slug":"candle-lighting-tribute-to-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
शहीद मिलेटरी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते परिजन।
- फोटो : amarujala
श्रीनगर में 13 फरवरी 1999 को अपनी बहादुरी के जौहर दिखाते हुए दुश्मन की गोली का शिकार हुए लांस दफेदार मिलेटरी सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
शहर के गांव नरायनपुर के रहने वाले लांस नायक मिलेटरी सिंह डॉग यूनिट में तैनात थे। कारगिल युद्ध के समय उनकी यूनिट को श्रीनगर में दुश्मनों की टोह व रास्तों पर बिछाए गए बमों की जानकारी के लिए तैनात किया गया था। आपरेशन रक्षक के तहत हुई कार्यवाही में दुश्मन की टोह लेते समय मिलेटरी सिंह गोलियों शिकार हो गए।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सरकार ने उनके अदम्य साहस और बहादुरी को देखते हुए सेना मेडल देकर सम्मानित किया था। सोमवार को उनके आवास पर परिजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। शहीद की विधवा गीता देवी अपने पति को याद कर भावुक हो र्गइं। इस दौरान उनके पुत्र सुधीर, सुगीर, सुशील आदि मौजूद रहे।