फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Candidates will wear shoes and socks, the mobile squad will leave at 7 o'clock.

Farrukhabad News: परीक्षार्थी पहने रहेंगे जूता-मोजा, सात बजे रवाना होंगे सचल दल

Wed, 18 Feb 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Candidates will wear shoes and socks, the mobile squad will leave at 7 o'clock.
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार किसी भी छात्र के बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी परीक्षार्थी के जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। जिले में 79 परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करने के लिए बनाए गए सभी छह सचल दल सुबह सात बजे केंद्रों पर रवाना हो जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले हर परीक्षा केंद्र का जायजा लेने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस बार किसी भी छात्र-छात्रा के परीक्षा केंद्र पर चेकिंग तो करेंगे, मगर जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा नहीं दिलाई जाएगी। कोई भी छात्र बिना जूते-मोते पहनकर परीक्षा नहीं देगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की छोटी-बड़ी सभी सूचना कंट्रोल रूम को तुरंत दी जाएगी। इससे उच्चाधिकारियों को समय रहते अवगत कराया जा सके। परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह राठौर, हिसामपुर जीआईसी की प्रधानाचार्य संगीता यादव, रोशनाबाद जीआईसी के प्रधानाचार्य रामदास, कनकापुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एचपी मिश्रा शामिल हैं। डीआईओएस ने कहा कि सभी सचल दल हर हाल में सुबह सात बजे केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगे। सभी 11 सेक्टर प्रभारी भी समय से निकलेंगे। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed