फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Candidates from Ballia, Kanpur and Mau wandered for a job of ten thousand rupees.

Farrukhabad News: दस हजार की नौकरी के लिए भटके बलिया, कानपुर व मऊ के अभ्यर्थी

Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Candidates from Ballia, Kanpur and Mau wandered for a job of ten thousand rupees.
फोटो-08, बीआरसी बढ़पुर में ईसीसीई एजूकेटर भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक अभिलेखों की जांच करते कर्
फर्रुखाबाद। ईसीसीई एजूकेटर का मानदेय 10,313 निर्धारित है। दस हजार की नौकरी के लिए मऊ, बलिया व कानपुर आदि जिलों से अभ्यर्थी यहां आकर काउंसलिंग में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसके लिए टीईटी, सुपर टीईटी व बीएड डिग्री धारक ने आवेदन किया है। जिले में 106 ईसीसीई एजूकेटर की भर्ती की जानी है। इसके लिए 3368 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

15 सितंबर से एसएसए कार्यालय व ब्लॉक संसाधन केंद्र बढ़पुर में काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है, जोकि 22 तक चलेगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को काउंसलिंग में प्रतिभाग करने आईं बलिया की रिंकी का कहना है कि वे टीईटी व सुपर टीईटी किए हैं। नौकरी मिल जाएगी तो घरवालों को मदद मिलने लगेगी। कानपुर से आईं कोमल कहती हैं कि सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने की घोषणा की है। नौकरी मिल गई तो हो सकता है को उनका मानदेय भी 18 हजार हो जाए।

मऊ से आईं प्रीती तिवारी कहती हैं कि पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर चलाने में दिक्कत होती है। नौकरी मिल जाएगी तो घर चलने लगेगा। छह काउंटरों पर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही थी। प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि मेरिट के आधार पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed