फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   'Can't even keep a sitting position'

2.37 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, एमओआईसी को फटकार

Tue, 22 Jun 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
'Can't even keep a sitting position'
कमालगंज स्थित सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी से पूछताछ करते जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बि? - फोटो : FARRUKHABAD
‘बैठने का स्थान भी ठीक नहीं रख सकते’
विज्ञापन

कमालगंज। जिले प्रभारी व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने ब्लॉक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 2.37 करोड़ रुपये से बने आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय आदि का लोकार्पण किया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जमीनी स्तर पर काम करने की नसीहत दी। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी कक्ष के वाशरूम में नल की टूटी टोंटी और कमोड का ढक्कन उखड़ा होने पर एमओआईसी को फटकार लगाई। कहा कि अपने बैठने का स्थान भी ठीक नहीं रख सकते।
प्रभारी मंत्री मंगलवार सुबह बलीपुर गांव पहुंचे। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डीएम मानवेंद्र सिंह व सीडीओ एम. अरून्मोली के साथ तालाब किनारे पौधरोपण किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया। सीएचसी पहुंचे तो वैक्सीनेशन काउंटर पर टीका लगवाने के लिए कोई मौजूद नहीं था। इस पर उन्होंने हैरानी जताई। आवाज लगाई गई तो कुछ दूर बैठे दो लोग टीका लगवाने पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक की ओर से गोद लिए गए अस्पताल में एल-2 की सुविधाओं के लिए दोनों वार्ड में तैयारी का जायजा लिया। बेडशीट की गुणवत्ता देखी तो बताया गया कि बेडशीट डिस्पोजल वाली है। बेड के पास टूटा व गंदा स्टूल (पेशेंट ट्राली) देखकर नए स्टूल मंगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओआईसी कक्ष में कुर्सी पर बैठना चाहा तो वह एक ओर टूटी थी। वाशरूम के अंदर गए तो कमोड का ढक्कन उखड़ा और नल की टोंटी टूटी थी। इस पर एमओआईसी डॉ. सोमेश से नाराज होते हुए मंत्री बोले, अपना बैठने का स्थान भी ठीक नहीं रख सकते हो। विधायक ने बताया कि सीएचसी में 20 बेड के लिए पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति मरीजों को हो सकेगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है।
ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम में सबसे अधिक टीकाकरण कराने वाले प्रधान ईशेपुर की कल्पेश, नहरैया की नीलम, रठौरा के नीरज को मंत्री ने सम्मानित किया। सियापुर की सीमा, टांडाबहरामपुर की रामरती, पसई नगला के जबरसिंह को आवास की चाबी सौंपी।

अमानाबाद व रानूखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र, बहोरन टप्पा हवेली, दिनारपुर व हब्बापुर के पंचायत घर व छह सामुदायिक शौचालयों के शिलापट्ट का लोकार्पण किया। समूह की महिलाओं के बनाए सामान की प्रदर्शनी देखी। यहां कृषि अधिकारी ढेंचा बीज वितरण वाले किसानों की सूची न दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम सदर अनिल कुमार, बीडीओ राजेश बघेल, राजीव गोयल, निरंजन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed