फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Campaign to link voter card with Aadhaar started

फर्रुखाबादः वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का अभियान शुरू

Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Campaign to link voter card with Aadhaar started
पीडी महिला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नये वोटर कार्ड बनाने व इससे आधार को जोड़ने का अभियान सोमवार से शुरू हो गया। बीएलओ घर-घर जाकर आधार कार्ड नंबर लेने के साथ फार्म भरेंगे। इसके आधार पर मतदाता सूची में नाम काटे व बढ़ाए जाएंगे। सात व 21 अगस्त को प्रत्येक बूथ पर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। फतेहगढ़ के पीडी महिला डिग्री कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने मतदाताओं के आधार एकत्रीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत मतदाताओं का आधार नंबर लेने का काम 31 मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए सात व 21 अगस्त को सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहकर विशेष अभियान चलाएंगे। एडीएम ने बीएलओ को बताया कि मतदाताओं से उनके घर पर संपर्क कर उनकी स्वेच्छा से आधार कार्ड लेकर नंबर अंकित करने हैं। आधार कार्ड न मिलने पर मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक, डाकघर की पासबुक, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड सहित 11 विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृतक व शिफ्टेड मतदाताओं के नाम भी अंकित कर संशोधित सूची बनाई जाएगी। कार्यशाला में छात्राएं, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी, वालंटियर स्काउट छात्र व स्वीप कोआर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed