फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Campaign to give connectivity to katiyabaj

कटियाबाजों को कनेक्शन देने को एक जुलाई से चलेगा अभियान

Sat, 29 Jun 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Campaign to give connectivity to katiyabaj
अब कटियाबाजों को विद्युत निगम कनेक्शन का सम्मान देगा। इससे उन्हें बिजली चोरी को लेकर शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। निगम एक जुलाई से कटिया हटाओ संयोजन पाओ अभियान शुरू करने जा रहा है। यदि कहीं कोई कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया तो उसे तुरंत कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप विद्युत निगम ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे लगातार बिजली देने की कोशिश में है, लेकिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी मुसीबत बनीं हुई है। बिजली चोरी रोकने के लिए रोज चेकिंग अभियान भी चल रहा है।
विज्ञापन

फिर भी बिजली चोरी का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। पावर कार्पोरेशन की ओर से लाइन लॉस कम करने के लिए एक जुलाई से 30 सितंबर तक कटिया हटाओ संयोजन पाओ अभियान शुरू किया जा रहा है। कायमगंज डिवीजन के एसडीओ दिलीप कुमार व जेई नितिल उपाध्याय ने बताया योजना के अंतर्गत इस शर्त पर कनेक्शन दिया जाएगा कि आवेदक द्वारा परमानेंट कनेक्शन प्राप्त करने के लिये निर्धारित शुल्क योजना अवधि समाप्त होने से पहले जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना समाप्त होने तक कनेक्शन शुल्क जमा न होने पर आवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह योजना शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लागू होगी। योजना के तहत एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन दिया जाएगा।

योजना में ऐसे लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा जिनका परिसर एलटी लाइन से 40 मीटर की दूरी से अधिक न हो। झुग्गी झोपड़ी में प्रीपेड मीटर लगाकर कनेक्शन दिया जाएगा। ऐसे परिसर जिनका न्यायालय में कोई वाद चल रहा है, उन्हें कनेक्शन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed