{"_id":"61c4c1032bf92073f33d682e","slug":"came-in-search-of-job-returned-after-giving-interview-farrukhabad-news-knp6713187200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में आए, साक्षात्कार देकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की तलाश में आए, साक्षात्कार देकर लौटे
विज्ञापन
मधु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में लगे रोजगार मेले में रोजगार की आस में 1059 बेरोजगार पहुंचे। कंपनियों ने उनका साक्षात्कार तो लिया, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया। बताया कि इसकी सूचना फोन पर दी जाएगी। हालांकि 10 कंपनियों ने 466 बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा किया। कहा कि जल्द ही उन्हें नियुक्तिपत्र दिया जाएगा।
गुरुवार को रोजगार मेले में हरियाणा के गुरुग्राम, नोएडा, हैदराबाद, दिल्ली से 10 कंपनियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही जिले भर से युवा और युवतियों का पहुंचना शुरू हो गया। अलग-अलग ट्रेडों में पंजीकरण कराने के बाद कंपनियों के अफसरों ने फार्मों की जांच के बाद साक्षात्कार लिया। कंपनियों के अधिकारी फार्म लेकर चले गए। प्रतिभागियों को फोन पर सूचना देने का आश्वासन दिया गया।
आयोजन में सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार तिवारी, प्लेसमेंट प्रभारी अधिकारी रमाकांत शुक्ल, कौशल विकास मिशन के प्रबंधक अभिषेक सिंह गंगवार, मेला प्रभारी संजय कुमार सिंह, ब्रजेश यादव, सुनील यादव भी रहे।

पूजा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

करन बाबू। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विनय। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में साक्षात्कार देने के लिए लगी लाइन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन