फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   camatee kholegi tala

ताला तोड़ अलमारी खोल अभिलेख निकालने को कमेटी गठित

Tue, 29 Sep 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
camatee kholegi tala
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका व कर्मचारियों की संविदा नवीनीकरण कुछ अभिलेखों के अभाव में लटका है। यह अभिलेख सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बंद रखी अलमारियों में होने की संभावना है। अभिलेखों को बाहर निकालने के लिए नगर मजिस्ट्रेट समेत चार अधिकारियों की कमेटी डीएम ने बना दी है। एक अक्तूबर को अलमारी का ताला तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इसमें संविदा पर 62 शिक्षक व कर्मचारी तैनात हैं। इनका नवीनीकरण 31 अगस्त तक होना था। लेकिन कई शिक्षक व कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रतियां व अन्य विभागीय अभिलेख नहीं मिल रहे हैं। जिस कारण संविदा नवीनीकरण का कार्य अधर में लटका है। इस मामले में डीएम मानवेंद्र सिंह ने चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, डायट प्राचार्य, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा व नगर शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed