फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cam[paign stopped, tomorrow is the election day

थम गए चुनावी ढोल-नगाड़े, मतदान कल

Sat, 25 Nov 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
cam[paign stopped, tomorrow is the election day
police perossnal patroling - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नगर निकाय चुनावी संग्राम का शोरशराबा शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। दो नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए चुनाव कराने को रविवार को दो जगह से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। रविवार को सुबह से जिले के 395 बूथों पर मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन



जिले की दो नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पदों का चुनाव है। इसके लिए 26 नवंबर को जिले में मतदान होगा। इसको लेकर अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे थे। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों ने वाहन जुलूस निकाल कर ताकत दिखाई। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार और
विज्ञापन



उपहार बांटने पर अंकुश लगाने को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता सक्रिय हो गए। 26 नवंबर को मतदान कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। नगर पालिका सदर, नगर पंचायत कमालगंज और मोहम्मदाबाद में चुनाव कराने को सातनपुर मंडी फर्रुखाबाद से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल और शमसाबाद में चुनाव कराने के लिए आदर्श इंटर कालेज पितौरा कायमगंज से  पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों भेजने को वाहन एकत्र किए गए। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का अधिकारियों ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed