फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cable box burnt near Central Jail, supply disrupted for five hours

Farrukhabad News: सेंट्रल जेल के पास केबल बक्सा जला, पांच घंटे आपूर्ति बाधित

Tue, 04 Jun 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cable box burnt near Central Jail, supply disrupted for five hours
फर्रुखाबाद। रविवार देर रात सेंट्रल जेल के पास केबल बक्सा जलने से ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही। वहीं न्यू भोलेपुर उपकेंद्र जगह-जगह बंच केबल जलने से ब्रेकडाउन करना पड़ा।
विज्ञापन


याकूतगंज उपकेंद्र से चार फीडर नगला पझाबा, याकूतगंज, याकूतगंज ट्यूबवेल और बलीपुर फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों पर लगभग ढाई हजार कनेक्शनधारक हैं। बीती रात करीब 12:30 बजे सेंट्रल जेल के पास केबल बक्सा फुंकने से उपकेंद्र बंद हो गया। जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण फर्रुखाबाद के निर्देश पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू कराई तो फाल्ट पकड़ में आया। रात में ही बिजली कर्मचारियों ने केबल बक्सा को ठीक करना शुरू किया। सुबह करीब 5:30 बजे केबल बक्सा ठीक कर उपकेंद्र को चालू किया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सेंट्रल जेल के पास केबल बक्सा जलने से याकूतगंज उपकेंद्र को बंद करना पड़ा था। वहीं फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला गीतापम्म और भोलेपुर समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बंच केबल जलने से न्यू भोलेपुर फीडर कई बार ब्रेकडाउन करना पड़ा। जेई राकेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते आए दिन बंच केबल जल रही है, जिससे फीडर को ब्रेकडाउन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed