{"_id":"62a23bb156578a621062fec1","slug":"caa-farrukhabad-news-baval-farrukhabad-news-knp701529993","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए बवाल के आरोपियों की धरपकड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए बवाल के आरोपियों की धरपकड़ शुरू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर कांड से सबक लेते हुए पुलिस ने ढाई साल पूर्व नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हुए बवाल के आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। मऊदरवाजा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मऊदरवाजा थाना पुलिस ने सीएए को लेकर हुए बवाल में जमानत न कराने वाले आरोपी रकाबगंज निवासी तौसीफ के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कई अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सके।
तौसीफ को अदालत ने जेल भेज दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। मगर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस का कहना है कि कानपुर कांड को लेकर आरोपियों पर नजर रखी जा रही है। (संवाद)