{"_id":"654a8249ec672aa91d08b14e","slug":"businessman-caught-holding-firecrackers-at-grocery-store-arrested-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1256-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किराना की दुकान पर पटाखे पकड़े, व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किराना की दुकान पर पटाखे पकड़े, व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसओजी व थाना पुलिस ने किराना की दुकान में छापा मारकर डेढ़ लाख के पटाखों के साथ व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। उसने दुकान की पहली मंजिल पर पटाखों का भंडार किया था।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एसओजी की टीम ने लिंजीगंज खटकपुरा गली के मोड़ के आसपास जाल बिछाया। कुछ देर में खतराना निवासी अमरीश गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। सटीक सूचना के आधार पर एसओजी दुकान की पहली मंजिल पर बने गोदाम में पहुंच गई। वहां पटाखों से भरे कई गत्ते मिल गए। पुलिस ने सात गत्तों में भरी आतिशबाजी बरामद कर ली।
व्यापारी अमरीश को भी हिरासत में ले लिया। देर शाम आरोपी व्यापारी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि किराना की दुकान पर आतिशबाजी बेचने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इसके बाद ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई।