{"_id":"2db5494016997650f199d8e57e74a4db","slug":"businessman-accidents-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में कारोबारी की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में कारोबारी की मौत, पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक कारचोब व्यापारी की मौत हो गई
विज्ञापन
जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव गऊटोला निवासी इस्तदार खां का 28 वर्षीय पुत्र इक्तदार खां
उर्फ राजू अपने साथी अफसर निवासी कटरा रहमत खां, शावेज निवासी मटकी सरैया
और आमिर निवासी गऊटोला के साथ कारचोब के तैयार कपड़े बेचने आठ दिन पहले
दिल्ली गया था।
यह चारों दिल्ली में कपड़ा बेचने के बाद आगरा में ब्रिकी करने पहुंचे। रविवार को आगरा में काम निपटा कर यह दिल्ली जाने के लिए हरिपर्वत चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे और खोखे को रौंदता हुआ निकल गया। इसकी चपेट में इक्तदार और अफसर आ गए। इक्तदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अफसर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इक्तदार की मौैत की खबर गांव आते ही कोहराम मच गया। परिजन आगरा रवाना हो गए।
उधर, शहर कोतवाली के गांव अमेठी कोहना निवासी मंगल पुत्र सुनील कुमार घर के बाहर खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मंगल जख्मी हो गया। अन्य मामले में थाना राजेपुर के गांव लायकपुर निवासी फूलनदेवी पत्नी सागर सड़क हादसे में जख्मी हो र्गइं। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव भटासा निवासी गन्ना किसान रामआसरे ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा था। रेलवे रोड पर चालक के ब्रेक लगाने पर वह बोनट से नीचे आ गिरा। उसके उपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी जहानशेर की पुत्री की शादी में शामिल होने इनके ग्वालियर निवासी रिश्तेदार हसीन की बेटी रूबी आई थी। सोमवार को वह बाईपास रोड पर स्कूटी से जा रही थी। इस दौरान खड्ड में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।