फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Business circles will stand up to village markets

गांवों के बाजारों तक खड़ा होगा व्यापार मंडल

Wed, 06 Jan 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Business circles will stand up to village markets
सम्मान लेने के बाद खड़े व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
गांवों के बाजारों तक खड़ा होगा व्यापार मंडल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने संगठन को गांव के व्यापारियों तक ले जाने की कवायद शुरू की है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, संगठन का विस्तार अहम है। उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने में हो रही मनमानी पर भी नाखुशी जताई। कहा कि प्रदेश नेतृत्व शहर के व्यापारियों के साथ है।
व्यापार मंडल के तीन साल पूरे होने पर अप्रैल में संगठनात्मक चुनाव होने हैं। इससे पहले संगठन जिला, तहसील, ब्लॉक और छोटे-छोटे गांवों के व्यापारियों को जोड़ने की कवायद में जुट गया है। लॉकडाउन के बाद से व्यापारियों के साथ आ रही दिक्कतों और संगठन विस्तार को लेकर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुट बिहारी मिश्र, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याममोहन दुबे यहां पहुंचे।
विज्ञापन

उनका कमालगंज, फतेहगढ़, मिशन अस्पताल में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रामानंद बालिका इंटर कालेज के हाल में सभा का आयोजन किया गया। प्रदेेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को तीन साल पूरे हो चुके हैं। सबसे पहले छोटे बाजारों, कस्बों, तहसील, नगर और जिला स्तर का चुनाव कराया जाएगा। व्यापार मंडल को हर हालत में गांवों के व्यापारियों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन की मनमानी की जानकारी दी। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। बोले, रात को नौ बजे अतिक्रमण हटाने का क्या मतलब है। बोले, ठेली-खोमचे वालों का दर्द सबसे पहले वह समझते हैं। प्रशासन उनके खड़े होने की व्यवस्था करे। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि अब किसी तरह का व्यापारी उत्पीड़न हुआ, तो प्रदेश नेतृत्व जिले के व्यापारियों के साथ है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी, व्यापारी मौजूद रहे।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार देर शाम यहां पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुट बिहारी मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने एक गेस्ट हाउस में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापारियों ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा नगर अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ पिंटू राठौर, नितिन अग्रवाल, शिवकुमार शाक्य, आयुष रस्तोगी, देवेंद्र दुबे, आमिर खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed