{"_id":"64a5bf78957b5591200281a5","slug":"buses-returned-from-govardhan-fair-yet-the-problem-did-not-reduce-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-54-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोवर्धन मेले से बसें लौटीं, फिर भी समस्या नहीं हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोवर्धन मेले से बसें लौटीं, फिर भी समस्या नहीं हुई कम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम के निर्देश पर गोवर्धन मेले में भेजी गईं 29 बसों में से 28 वापस लौट आ गईं। इसके बावजूद यात्रियों को बसें उपलब्ध नहीं हो सकीं। आगरा, इटावा के यात्रियों को दिन भर मशक्कत का सामना करना पड़ा। बस के आते ही यात्री दौड़ पड़ते। मशक्कत के बाद अंदर घुसते नजर आए। देर शाम तक बसों की कमी बनी रही।
स्थानीय डिपो से 30 बसों की मांग की गई थी। इसके सापेक्ष 29 बसें गोवर्धन भेजी गईं थी। इससे यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। डिपो के जिम्मेदारों का दावा है कि मंगलवार देर रात तक सभी बसें वापस आ गईं। इसके बावजूद बुधवार को बस अड्डा पर यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध नहीं हो सकीं। सबसे अधिक दिक्कत आगरा, इटावा, मैनपुरी, कानपुर के यात्रियों को उठानी पड़ी।
हालात ऐसे हो गए कि इन शहरों को जाने वाली बसें जैसे ही आतीं तो यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती थी। धक्का-मुक्की के बीच युवा तो चढ़ जाते, मगर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे परेशान होते रहे। कार्यशाला संचालन प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि एक बस गोवर्धन में खराब होने की वजह से नहीं आ सकी है। 28 बसें आ गई हैं। उनमें मरम्मत के बाद निर्धारित मार्गों पर भेजा गया है। अब बसों की कोई कमी नहीं है।