फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus owners surround RI for fitness certificate

फिटनेस प्रमाणपत्र न जारी किए जाने पर बस मालिकों ने आरआई का किया घेराव

Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bus owners surround RI for fitness certificate
एआरटीओ कार्यालय में आरआई का घेराव करते बस मालिक। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दो एआरटीओ के निलंबन के बाद से बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर आरआई ने पूरी सर्तकता बरतनी शुरू कर दी है। सोमवार को बस मालिकों ने फिटनेस के प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने पर आरआई का घेराव किया।
विज्ञापन

तर्क दिया कि इमरजेंसी डोर के अलावा जो मानक होंगे वह पूरे करेंगे लेकिन सीटों के गैप, ऊंचाई को कैसे दूर करें। रोडवेज बसों में भी सीटों का गैप मानकपूर्ण नहीं है, तो उनको कैसे फिटनेस प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। आरआई ने बिना मानकबसों के फिटनेस प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया। इससे बस मालिकों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को बस मालिक अनिल शुक्ला, राजीव, श्यामजी यादव, अमरजीत, विमल दीक्षित, मनोज की अगुवाई में 20 से अधिक बस मालिक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने बसों की फिटनेस जारी न किए जाने पर आरआई जीवन कुमार का घेराव किया। आरआई से कहा कि 100 प्रतिशत मानक पूर्ण नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में इमरजेंसी डोर, शीशे जैसे बड़े मानक पूरे कर लिए जाएंगे। छोटे-छोटे मानक पूरे करने में उनका नुकसान होगा। आरआई ने कहा कि शासन से जो गाइड लाइन आई है उसके अनरूप ही बस में मानक पूरे होने पर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
उसके बाद अगर वे दबाव बनाएंगे तो वह जोनल आफिस में सभी बस मालिकों के मानकों के प्रपत्र भरकर भेज देंगे। उच्चधिकारी जो आदेश देंगे वह कार्रवाई की जाएगी। बस मालिकों ने कहा कि रोडवेज बसों में सीटों के गैप व ऊंचाई के मानक पूरे नहीं है फिर उनको फिटनेस के प्रमाण पत्र कैसे दिए जा रहे हैं।

इस पर बस मालिकों व आरआई की तीखी नोकझोंक हुई। एक घंटे तक बस मालिक डटे रहे। बाद में सभी लोग बैरंग वापस चले गए। आरआई ने बताया कि मानक पूरे हुए बिना वह किसी बस का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे। अधिकारियों से इसको लेकर पत्राचार कर दिशा निर्देश मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed